{"_id":"6a9f14a9029b0893550a4832","slug":"swine-flu-confirmed-in-five-people-orai-news-c-224-1-ori1005-149343-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पांच लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पांच लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमण ने दस्तक दे दी है। सैफई मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद पांच लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में सात माह का बच्चा और चार साल का मासूम भी शामिल है। इसके अलावा 50 से 65 वर्ष की उम्र के तीन लोग भी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
जिले के नदीगांव क्षेत्र में 65 वर्षीय, डकोर ब्लॉक में सात माह का बच्चा, महेबा ब्लॉक 50 वर्षीय ग्रामीण, जालौन ब्लॉक के चार वर्षीय बालक और कुठौंद ब्लॉक में 60 वर्षीय वृद्ध की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि जिले से नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए सैफई भेजे गए थे। इनमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यानी जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में आधे से अधिक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों को सावधानी बरतने और संदिग्ध मरीजों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -