{"_id":"5cf7d00ebdec22072b5a734d","slug":"misdeed-with-girl-in-unnao-now-police-investigation-take-new-turn","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग भाई को बंधक बनाकर युवती से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने की जांच तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग भाई को बंधक बनाकर युवती से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने की जांच तो उड़ गए होश
Wed, 05 Jun 2019 07:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Jun 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की जांच पुलिस ने की पूरी एसपी को सौंपी रिपोर्ट
उन्नाव में दिव्यांग भाई को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप की अजगैन पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पीड़िता के बयान के अलावा गांव के 26 लोगों के पुलिस ने बयान दर्ज किए। पुलिस की जांच में निकलकर सामने आया है कि पुरानी रंजिश में युवक को फंसाने के लिए गांव के ही एक युवक ने किशोरी द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
आरोपियों में एक युवक ऐसा भी था जो घटना के दिन गांव में मौजूद ही नहीं था। अजगैन पुलिस ने जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। अब एसपी के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। अजगैन कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी ने बीते शनिवार की रात पड़ोसी गांव के तीन युवकों द्वारा उसके दिव्यांग भाई को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

घटना के दूसरे दिन युवती ने गैंगरेप का आरेाप लगा एसपी को लिखा था शिकायती पत्र
किशोरी ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। एसपी ने अजगैन पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अजगैन पुलिस की जांच में यह निकलकर सामने आया था कि किशोरी ने सबसे पहले यूपी 100 को मारपीट की सूचना दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। घटना के दूसरे दिन उसने गैंगरेप का आरेाप लगा एसपी को शिकायती पत्र दिया।
मामले के तूल पकड़ने पर एसपी ने गहनता से जांच करने को कहा। जिस पर पुलिस गांव पहुंची और किशोरी, उसके भाई व गांव के 26 लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस को पता चला कि सामूहिक दुष्कर्म में आरोपी बनाए गए युवकों में से एक युवक का किशेारी के गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते युवक ने किशोरी के जरिए उस युवक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगवा दिया।
अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि प्रत्येक बिंदु की जांच कर रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि जांच निष्पक्ष हो इसके लिए एक जिलास्तरीय पुलिस अधिकारी से भी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।