{"_id":"5c8fcb64bdec2213eb737a3a","slug":"misdeed-with-girl-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का विरोध करने पर दरिंदे ने उसके चेहरे, हाथ-पैरों में दांतों से काटा फिर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का विरोध करने पर दरिंदे ने उसके चेहरे, हाथ-पैरों में दांतों से काटा फिर बेरहमी से पीटा
Mon, 18 Mar 2019 10:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का विरोध करने पर दांतों से काटा
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के मूलगंज में रबड़ी भंडार के कारखाने में एक कर्मचारी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने उसके चेहरे, हाथ और पैरों में दांतों से काटा। फिर पीट-पीटकर बेहाल कर दिया। गंभीर हालत में किशोरी को कोतवाली इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक हरदोई के मंझला थाना क्षेत्र के गौरेया गांव निवासी वीरपाल उर्फ पिंकू रबड़ी भंडार में काम करता है। रबड़ी भंडार के कारखाने से कुछ दूरी पर एक परिवार रहता है, जिससे वीरपाल का परिचय है। रविवार को वीरपाल उनकी बाइक मांगकर किसी काम से गया था। पीड़िता की मां के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे वीरपाल ने बाइक की चाभी देने के लिए कारखाना बुलाया था।

चीखती रही किशोरी पर मदद करने कोई नहीं आया
इस पर उन्होंने अपनी बेटी को चाभी लेने के लिए भेज दिया। कुछ ही देर बाद गंभीर हालत में किशोरी घर पहुंची। पीड़िता का कहना था कि वीरपाल ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर बेरहमी से लात-घूसों से मारापीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया।
इंस्पेक्टर शरीफ खान ने बताया कि आरोपी को मूलगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा। सीओ कोतवाली राजेश पांडेय ने बताया आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज है। जांच में दुष्कर्म के प्रयास की बात सामने आई है। विवेचना में धारा जोड़ी जाएगी।