फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with 16 year old girl

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, वो दर्द से तड़प रही थ्री दरिंदे वीडियो बना रहे थे

Fri, 08 Mar 2019 11:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
misdeed with 16 year old girl
डेमो

कानपुर के कल्याणपुर में कार टैक्सी चलाने वाले एक शख्स की नाबालिग बेटी ने इलाके के दो लोगों पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। भीड़ की मदद से पीड़िता की मां ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दिन भर पीड़िता और उसकी मां को थाने में बिठाए रही। देर शाम मामला मीडिया में आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन


टैक्सी चालक की पत्नी पार्लर में नौकरी करती है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह 16 वर्षीय बेटी के साथ कल्याणपुर बाजार गईं थीं। वहां से खरीदारी करने के बाद वह पार्लर चली गई। बेटी को अकेले घर भेज दिया। आरोप है कि रास्ते में शाकिर और कल्लू ने बेटी को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी जबरदस्ती उसे छपेड़ा पुलिया के पास एक कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपियों के भागने के बाद बेटी ने मोबाइल से सूचना दी तो मां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी नजर आ गया तो भीड़ की मदद से आरोपी को पकड़ा और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी मुताबिक आरोपी शाकिर के खिलाफ दुष्कर्म और कल्लू पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। शाकिर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed