फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed case on bjp mla kuldeep singh sengar

भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप, अब किशोरी के चाचा के खिलाफ इस मामले में होगी सुनवाई

Thu, 16 May 2019 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 May 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
misdeed case on bjp mla kuldeep singh sengar
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ चल रहे जानलेवा हमले के मुकदमे में गुरुवार को भी पुलिस केस डायरी कोर्ट में पेश नहीं कर पाई। उधर कोर्ट मोहर्रिर भी इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाए।
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने एसओ माखी को थाने में रहने वाली कार्बन कॉपी को उपलब्ध कराने के लिए दो दिन की मोहलत दी है। किशोरी के चाचा पर वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


 

misdeed case on bjp mla kuldeep singh sengar
दुष्कर्म पीड़िता - फोटो : amar ujala

मुकदमे में किशोरी के चाचा व पिता सहित तीन लोग नामजद थे। इसमें पिता व एक चाचा के दिवंगत होने से उन्हें आरोप मुक्त कर दिया गया था। जबकि एक चाचा के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। न्यायालय ने नवंबर 2018 में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

इस पर पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। इस समय वह रायबरेली जेल में बंद हैं। कोर्ट लगातार इस केस की डायरी पुलिस से मांग रही है, लेकिन माखी पुलिस उसे उपलब्ध नहीं करा पा रही है। गुरुवार को भी एसओ माखी श्यामपाल केस डायरी कोर्ट के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाए।

वहीं कोर्ट के हेड मोहर्रिर भी पुरानी सूचना नहीं दे सके। फास्ट्र ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश प्रहलाद टंडन ने दो दिन का समय देते हुए अगली पेशी की तारीख 18 मई निर्धारित की है। आरोपी के वकील महेंद्र सिंह ने बताया कि केस डायरी न मिलने से चौथी पेशी भी टल गई। अब अगली तारीख 18 मई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed