{"_id":"65f9076f84d0411edc0ed858","slug":"miscreants-opened-fire-on-women-one-died-and-treatment-of-the-other-continues-police-engaged-in-search-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: बदमाशों ने महिलाओं में चलाईं तबाड़तोड़ गोलियां, एक की मौत...दूसरी का इलाज जारी, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: बदमाशों ने महिलाओं में चलाईं तबाड़तोड़ गोलियां, एक की मौत...दूसरी का इलाज जारी, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 19 Mar 2024 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 19 Mar 2024 09:26 AM IST
सार
Auraiya News: सदर कोतवाली के पढ़ीन दरवाजा इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं पर गोलियां चलाईं। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला का इलाज जारी है। पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने में लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में सोमवार की शाम बाइक सवार चार लोगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को ताबड़तोड़ गोलियों मारकर घायल कर दिया था। दोनों महिलाओं को डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया था। यहां हैलट में इलाज के दौरान एक महिला ने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी पुष्पा के घर में घुसकर बाइक सवार चार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें घर में मौजूद उसकी बेटी लक्ष्मी पत्नी विष्णु तिवारी निवासी कबीर को छर्रे लगे थे। वहीं, लक्ष्मी की मौसी की पुत्री रूबी पत्नी राजू के पर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल से दोनों घायल महिलाओं को कानपुर रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान देर रात रूबी ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षण भूपेंद्र राठी ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। पूरा मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन