फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misbehave with girl by village head in farrukhabad

लिफ्ट देकर युवती को एक दुकान में ले गया प्रधान, कॉफी पीने के बाद की ये गंदी हरकत

Mon, 11 Feb 2019 10:17 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 11 Feb 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
misbehave with girl by village head in farrukhabad
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में निर्माणाधीन सड़क किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में मिली युवती से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्रधान और उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।  
विज्ञापन



मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवती जागरण में भजन गाने का काम करती है। रविवार को वह हरदोई में जागरण से भजन गाकर घर लौट रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह पांचालघाट पर बस से उतरी और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी ग्राम सभा धंसुआ के प्रधान सुरजीत वर्मा ने बाइक से उसे नेकपुर के पास छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

काफी पीने के बाद जब वह जाने लगी तो...

वह बाइक से उसको लेकर एक दुकान पर आया और कॉफी मंगाई। काफी पीने के बाद जब वह जाने लगी तो प्रधान का दोस्त दुकान का शटर बंद करने लगा। शोर मचाने पर प्रधान हड़बड़ा गया तभी वह मौका देखकर दूसरे गेट से भाग कर सड़क किनारे आ गई। आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रधान सुरजीत वर्मा और उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मालूम हो कि रविवार शाम को युवती नेकपुर में निर्माणाधीन सड़क किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में पुलिस को मिली थी। युवती ने प्रधान और उसके साथी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था।

प्रधान सुरजित वर्मा पर अलग-अलग थानों में कई अन्य मामले दर्ज हैं। इसका जाल अन्य जनपदों में भी फैला है। यह प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। साथ ही अखिल भारतीय गो सेवा संघ का अपने को राष्ट्रीय स्तर का नेता बताता है। उसका कार्यालय नेकपुर में मुख्य मार्ग पर है। वहीं पर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई। गांव में भी काफी विवाद चलता रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed