{"_id":"6037380b4b582d03f83e548d","slug":"misbehave-with-a-child-in-jalaun-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जालौन में छह साल के मासूम संग किया कुकर्म फिर थमा दिया बीस का नोट, बाेला किसी को कुछ मत बताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जालौन में छह साल के मासूम संग किया कुकर्म फिर थमा दिया बीस का नोट, बाेला किसी को कुछ मत बताना
Thu, 25 Feb 2021 11:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जालौन के कोंच में छह साल के बच्चे के साथ पड़ोसी युवक ने कुकर्म किया फिर बीस का नोट थमा कर किसी को कुछ न बताने के लिए कहा। बच्चे की बिगड़ी हालत देख परिजनों ने उससे पूरी बात पूछी, इसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
सीओ विजय आनंद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कस्बा स्थित एक मोहल्ले में अनुसूचित जाति का एक छह वर्षीय मासूम बच्चा बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक धर्मेंद्र (18) वहां आया और बच्चे को बहलाफुसला कर अपने घर में ले गया।

जहां उसने बच्चे के साथ गलत हरकत कर दी। परिजनों के मुताबिक करीब दो घंटे तक कमरे में बंद रखने के बाद आरोपी ने बच्चे को बीस का नोट देकर खामोश रहने को कहा। खून से लथपथ जब बच्चा किसी तरह घर पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
इस पर घरवालों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को बुधवार की देर रात ही पकड़ भी लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुकर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट व एससी/ एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
बता दें कि तीन दिन पहले भी 6 साल के ही एक अन्य मासूम के परिजनों ने दो किशोरों पर बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला संदिग्ध बता कर परिजनों को टरका दिया था।