फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minister JPS Rathores taunt on Akhilesh, said  If Ilu Ilu with criminals, then the public will run and hit

UP News: मंत्री जेपीएस राठौर का अखिलेश पर तंज, बोले- अपराधियों से इलू-इलू किया, तो जनता दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी

Sun, 23 Apr 2023 07:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Apr 2023 07:29 PM IST
सार

UP Poltics: मंत्री जेपीएस राठौर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर अपराधियों के साथ इलू-इलू किया, तो जनता दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी। मंत्री राठौर हरदोई में स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Minister JPS Rathores taunt on Akhilesh, said  If Ilu Ilu with criminals, then the public will run and hit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई होने पर यदि सपा अध्यक्ष अखिलेख यादव इलू-इलू करेंगे, तो वह दिन दूर नही जब प्रदेश की उन्हें सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर मारेगी।

विज्ञापन

मंत्री जेपीएस राठौर शहर के एक धर्मशाला में स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर शनिवार की देर शाम कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब से आए, तब से एक भी दंगा पूरे प्रदेश में कहीं नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि अगर किसी अपराधी माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाती है या फिर उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाता है, तो आखिर इनके पेट में दर्द क्यों होने लगता है। ऐसी सहानुभूति अपराधी माफियाओं से क्यों हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के लोग नहीं मांग पाएंगे वोट
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आप इसी तरीके से काम करते रहे, तो समाजवादी पार्टी को जनता वोट नहीं देगी। समाजवादी पार्टी के लोग वोट नहीं मांग पाएंगे। कहा कि प्रदेश में अपराधी और माफिया नहीं आना चाहते हैं। अगर आ गए, तो किसी न किसी तरीके से उनके पापों की सजा जरूर यहां की जनता देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed