फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Milk dairy worker crushed by truck, dies

फतेहपुर: दूध डेयरी कर्मी को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, चालक फरार

Sat, 26 Sep 2020 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Sep 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Milk dairy worker crushed by truck, dies
सांकेतिक तस्वीर
फतेेहपुर जिले के बकेवर थानाक्षेत्र के जहानाबाद-चौडगरा हाईवे पर शुक्रवार रात एक ट्रक दूध डेरी कर्मी को रौंदते हुए खंती में गिर गया। काफी प्रयास के बाद खंती से निकाले गए ट्रक में कर्मी का शव फंसा था।
विज्ञापन


डेयरी कर्मी झांसी का रहने वाला है। कर्मी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चालक मौके से भाग निकला। झांसी के मोठ थाने के सैना गांव निवासी कोमल सिंह का बेटा राजाराम एक दूध डेयरी में नौकरी करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात राजाराम हाईवे किनारे से सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान जहानाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने राजाराम को रौंद दिया। राजाराम ट्रक में ही फंस गया। दुर्घटना होते ही चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक लेकर खंती में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्रक बाहर निकलवाया, तो उसी में राजाराम का शव फंसा मिला। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। पिता कोमल सिंह, पत्नी नीलम, बेटा प्रियांश और आर्यन मौके पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed