Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   'Nipun' (proficiency) assessment to be conducted for children in classes 1 and 2 across 1,863 council schools

Fatehpur News: 1,863 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों की होगी निपुण जांच

Tue, 17 Nov 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
'Nipun' (proficiency) assessment to be conducted for children in classes 1 and 2 across 1,863 council schools
फतेहपुर। जिले के 1,863 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता का निपुण आकलन कराया जाएगा। इसके लिए डायट के 200 डीएलएड प्रशिक्षुओं की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक प्रशिक्षु प्रतिदिन दो विद्यालयों में पहुंचकर निपुण ऐप के माध्यम से बच्चों की शैक्षिक क्षमता परखेंगे। विद्यालयों का आवंटन डायट प्राचार्य की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए प्रिंसी मौर्य ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षु एक विद्यालय में कक्षा एक और दो के 12-12 विद्यार्थियों का आकलन करेगा। जिन विद्यालयों में 24 या इससे कम बच्चों का नामांकन है, वहां सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षु परिचय पत्र के साथ आवंटित विद्यालय पहुंचेंगे और विद्यालय समय में आकलन पूरा करेंगे। निर्धारित तिथि पर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।
हिंदी और गणित विषयों में 75 प्रतिशत प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को निपुण घोषित किया जाएगा। वहीं 80 प्रतिशत या इससे अधिक विद्यार्थी निपुण मिलने पर संबंधित विद्यालय को निपुण विद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। आकलन के लिए प्रत्येक प्रशिक्षु को प्रतिदिन दो विद्यालयों के भ्रमण पर 600 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा एक के बच्चों से कविता और गीत की चार पंक्तियां हाव-भाव के साथ सुनने, सरल वाक्य पढ़ने और लिखने, 20 तक गिनती तथा नौ तक की संख्याओं के जोड़-घटाव से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

इसी तरह कक्षा दो के विद्यार्थियों की छह पंक्तियों की कविता सुनाने, सरल वाक्य लिखने, 99 तक की संख्या की गिनती, पहचान और तुलना करने की क्षमता परखी जाएगी। इसके अलावा 100 रुपये तक की भारतीय मुद्रा से जुड़े सरल लेन-देन के सवाल पूछकर उनकी गणितीय समझ का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed