फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Migrant couple and child returned from Netherlands Home isolate, report negative in antigen kit investigation at airport

नीदरलैंड से लौटे प्रवासी दंपति व बच्चा होम आइसोलेट, एयरपोर्ट पर एंटीजन किट जांच में रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 25 Dec 2020 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Dec 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Migrant couple and child returned from Netherlands Home isolate, report negative in antigen kit investigation at airport
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
इंग्लैंड व अफ्रीका में कोरोना का खतरनाक स्टेन मिलने के बाद इन देशों से हवाई उड़ान रोकी गई है। पिछले दिनों नीदरलैंड से लौटे किशौरा गांव के प्रवासी दंपति व बच्चे को होम आइसोलेट किया गया है। एंटीजन किट से जांच में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


वहीं स्वाब नमूना लेकर परीक्षण के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। झींझक ब्लाक के किशौरा गांव निवासी दंपति व एक बच्चा 23/24 दिसंबर की रात हवाई जहाज से नीदरलैंड से नई दिल्ली एअर पोर्ट पहुंचे थे। हालांकि इन सभी की एयरपोर्ट पर एंटीजन किट से जांच की गई थी।
विज्ञापन

इसमें तीनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इन प्रवासियों का ब्योरा दिल्ली से प्रदेश सरकार को भेजा गया। गुरुवार की रात प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को नीदरलैंड से लौटे प्रवासियों का ब्योरा दिया। शुक्रवार को हरकत में आए स्वास्थ्य महकमे के अफसरों ने तीनों प्रवासियों की आरटीपीसीआर जांच के लिए स्वाब का नमूना संकलित किया।

जांच रिपोर्ट आने पर इन सभी को समिति की निगरानी में होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि नीदरलैंड से लौटे पांच प्रवासियों की सूची जिला प्रशासन को मिली है। इसमें से तीन लोगों को ट्रेस कर लिया गया है।

प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित तरीके से स्वाब नमूना संकलित किया गया है। दो दिन में इनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने की उम्मीद है। अन्य दो प्रवासियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि नीदरलैंड से आया युवक वहां मार्केटिंग कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed