फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Meter Guarantee Fraud, Kesco is doing arbitrariness, Company gives five years guarantee, Consumer Council took

Meter Guarantee Fraud: केस्को कर रहा मनमानी...कंपनी देती है पांच साल की गारंटी, उपभोक्ता परिषद ने लिया संज्ञान

Thu, 07 Sep 2023 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Sep 2023 12:59 PM IST
सार

Kanpur News: इस पर उपभोक्ता की जिम्मेदारी होगी, लेकिन मीटर में तकनीकी खराबी हुई है, तो पांच साल के भीतर संबंधित डिस्कॉम यानी केस्को मीटर बदलने का खर्च और मीटर की कीमत उपभोक्ता से नहीं ले सकता है। उसे निशुल्क मीटर बदलना होगा।

विज्ञापन
Meter Guarantee Fraud, Kesco is doing arbitrariness, Company gives five years guarantee, Consumer Council took
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में केस्को की ओर से बिजली मीटरों पर एक साल की गारंटी देने और खराब होने पर पूरी कीमत वसूलने के मामले का उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने संज्ञान लिया है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि वह केस्को में इस तरह के मामलों के आंकड़े जुटाएंगे।

विज्ञापन

इसे उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो कानपुर आकर केस्को प्रबंधन से इस मसले पर बात भी की जाएगी। परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि किसी भी डिस्कॉम को बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी पांच साल की गारंटी देती है।
विज्ञापन

ऐसे में उपभोक्ताओं को भी पांच साल की गारंटी मिलनी चाहिए। अगर गारंटी पीरियड में मीटर खराब हो जाता है तो केस्को को देखना होता है कि बिजली मीटर उपभोक्ता की गलती से तो नहीं खराब हुआ है। अगर स्वीकृत लोड से अधिक लोड इस्तेमाल करने पर मीटर खराब हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियामक आयोग के निर्देश भी हैं ये
इस पर उपभोक्ता की जिम्मेदारी होगी, लेकिन मीटर में तकनीकी खराबी हुई है, तो पांच साल के भीतर संबंधित डिस्कॉम यानी केस्को मीटर बदलने का खर्च और मीटर की कीमत उपभोक्ता से नहीं ले सकता है। उसे निशुल्क मीटर बदलना होगा। ये नियामक आयोग के निर्देश भी हैं।

उद्यमियों ने भी इसे बताया केस्को की मनमानी....

केस्को मनमर्जी कर रहा है। यह ग्राहकों के साथ धोखा और छलावा है। सरकार अच्छी नीतियां ला रही है। उसके उलट केस्को के अफसर मनमानी कर रहे हैं। इस व्यवस्था में रोक लगनी चाहिए।  -सुनील वैश्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए

गारंटी मामले में केस्को ग्राहकों को सही जानकारी नहीं देता है। जब मीटर लगवाया जाता है तो केस्को गारंटी कार्ड तक नहीं देता है। गारंटी पीरियड में मीटर बदलवाने पर शुल्क देना होता है। टेस्टिंग सेक्शन में तमाम मीटर पड़े रहते हैं।  -उमंग अग्रवाल, महासचिव फीटा

कुछ समय पहले पांच किलो वाट से ज्यादा भार वाला व्यावसायिक मीटर बदलवाना पड़ा था। गारंटी पीरियड में होने के बाद भी शुल्क देना पड़ा था। केस्को के कर्मचारी मनमानी करते हैं।  -पंकज अरोड़ा, राष्ट्रीय सचिव कैट

केस्को में गड़बड़ी का बोलबाला है। बताया कुछ जाता है और होता कुछ और है। जब मीटर कंपनी केस्को को पांच साल की गारंटी देती है तो ग्राहकों को एक साल की गारंटी क्यों दी जा रही है। इसकी जांच होनी चाहिए।  -अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, उप्र प्रांतीय व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed