{"_id":"5b8d2cfe42c792465e1ea4b8","slug":"meteorological-department-warns-of-rain-all-cities-of-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रहें सावधान, यूपी के तमाम शहरों के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें सावधान, यूपी के तमाम शहरों के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Sep 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन मास में झमाझम बारिश के बाद अब भादो में रिमझिम का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में कुछ ही घंटों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम
27 अगस्त से शुरू हुए भादो के महीने में अब तक 48 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं होगा।
मौसम
पारा दिन में सामान्य (30 डिग्री) के करीब रहने की संभावना है। सोमवार को भी दोपहर बाद से हल्की बारिश शुरू हुई। शाम तक आठ मिमी बारिश रिकार्ड की गई। उत्तर पूर्वी हवाओं की वजह से घिरे बादलों की वजह से हवा में नमी दिन में नौ और रात में 17 प्रतिशत बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के दिनों में इसी तरह की हवा में नमी रहने की उम्मीद है। महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बना रह सकता है। इसकी वजह से कानपुर महानगर और देहात में भी बारिश का असर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह की बारिश से धान की फसल को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मौसम
सोमवार का तापमान
अधिकतम- 31.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.2 डिग्री सेल्सियस
आद्रर्ता
अधिकतम- 92 प्रतिशत
न्यूनतम- 25.2 प्रतिशत
अधिकतम- 31.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.2 डिग्री सेल्सियस
आद्रर्ता
अधिकतम- 92 प्रतिशत
न्यूनतम- 25.2 प्रतिशत