{"_id":"5b8cfc6042c79246494d492b","slug":"ganga-task-force-recruits-retired-soldiers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब गंगा की हिफाजत करेंगे फौजी भाई, इन शहरों में होंगी भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गंगा की हिफाजत करेंगे फौजी भाई, इन शहरों में होंगी भर्तियां
- कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी में इसी महीने होगी शुरुआत
- पांच साल के रिटायर्ड पेंशन धारी फौजी ही होंगे मान्य
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गंगा की निगरानी के लिए नमामि गंगे की टास्क फोर्स में रिटायर्ड फौजियों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती इसी महीने शुरू होगी। तारीख की घोषणा एक सप्ताह के अंदर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी में एक साथ शुरू होगी।
2 of 4
डेमो पिक
करीब एक महीने पहले जल संसाधन और गंगा मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा घाटों की सुरक्षा, गंगा में प्रदूषण फैलाने वालों को रोकने और सुरक्षा जैसे काम के लिए टास्क फोर्स का गठन किया था।
उस समय तय किया था कि सेना की एक बटालियन इसमें लगाई जाएगी। उस दौरान यहां पर गोरखा बटालियन की एक टुकड़ी ने अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई थी। इसके बाद उसे इलाहाबाद भेज दिया गया।
3 of 4
डेमो पिक
अब यह तय किया गया है कि टास्क फोर्स में सैनिक पदों पर पूर्व फौजियों (रिटायरमेंट के पांच साल से ज्यादा न हुए हों) को भर्ती किया जाएगा। कानपुर में टास्क फोर्स की जिम्मेदारी संभाल रहे मेजर राठौर ने बताया कि उन्हीं फौजियों को भर्ती किया जाएगा, जिन्हें रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिल रही है। अभी इलाहाबाद में काम कर रही टास्क फोर्स में सेना की एक बटालियन लगी है। कुंभ के समय यहां और भी सैनिकों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह काम करेगी टास्क फोर्स
4 of 4
डेमो पिक
गंगा सुरक्षा में लगाई जाने वाली टास्क फोर्स शहर और इसके आसपास गंगा में गिर रहे नाले को रोकने का संबंधित विभाग को सुझाव देगी। यह भी बताएगी कि किस तरह से नाले को तत्काल प्रभाव से गंगा में जाने से रोका जा सकता है। टास्क फोर्स जिन क्षेत्रों में नाले गंगा में गिरते हैं, उसके आसपास खस के पौधे लगाएगी। ये पौधे नालों के जरिये गंगा में जाने वाले प्रदूषण को सोख लेेंगे।
इसी तरह के कई और पौधे लगाए जाएंगे। टास्क फोर्स छात्रों, युवाओं और आम जनता में गंगा स्वच्छता के प्रति जागरुकता भी पैदा करेगी। गंगा किनारे प्रदूषण को रोकने के लिए जो भी निर्माण कार्य होंगे, टास्क फोर्स उनकी मॉनीटरिंग भी करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।