{"_id":"6ac2414289d979120d056c2d","slug":"kanpur-tractor-trolley-runs-over-motorcyclist-dies-on-the-spot-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
Sun, 04 Oct 2026 05:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार सुभाष विश्वकर्मा (45) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तुलसियापुरवा मोड़ के पास नर्सिंग कॉलेज के सामने हुआ। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। महोबा के खरैला गांव निवासी सुभाष विश्वकर्मा (28) एक निजी फैक्टरी में काम करते थे और बकतौरी पुरवा में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
शनिवार को ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौटते समय वह नर्सिंग कॉलेज के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सेन पश्चिमपारा पुलिस ने उन्हें बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही गई है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन