फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Motorcyclist Killed After Being Run Over by Sand-Laden Dumper; Daughter Critically Injured

हादसे से उजड़ा परिवार: मौरंग लदे डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

Sun, 04 Oct 2026 06:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 04 Oct 2026 06:15 PM IST
सार

Hardoi News: हादसा उन्नाव-कटरा मार्ग पर दुर्गागंज के पास हुआ। पिता बेटी को दवा दिलाने जा रहा था। 

विज्ञापन
Motorcyclist Killed After Being Run Over by Sand-Laden Dumper; Daughter Critically Injured
हरदोई में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव कटरा मार्ग पर रविवार दोपहर बाद मौरंग भरे डंपर ने बाइक सवार पिता पुत्री को दुर्गागंज के पास रौंद दिया। घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के धाधामऊ निवासीी उमेश कुशवाहा (50) खेती करते थे। उनकी बेटी शिवानी (21) की दाढ़ में दर्द था। उमेश रविवार दोपहर बाद बेटी को लेकर दवा दिलाने अपनी ससुराल बघौली थाना क्षेत्र के कैरमेर गांव बाइक से जा रहे थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के निकट दुर्गागंज के सामने पीछे से आए डंपर ने बाइक सवार पिता पुत्री को रौंद दिया। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। यहां उमेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शिवानी काे मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी ऊषा देवी, तीन पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed