{"_id":"6ac24749dc7e5928b7094114","slug":"heartless-son-kills-mother-for-refusing-money-for-alcohol-arrested-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों से रिसता खून: शराब के लिए रुपये न देने पर कलयुगी बेटे ने मां को मार डाला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों से रिसता खून: शराब के लिए रुपये न देने पर कलयुगी बेटे ने मां को मार डाला, गिरफ्तार
Sun, 04 Oct 2026 06:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने ग्राम मलकपुर में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या करने वाले अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका का सगा बड़ा बेटा ही निकला, जिसने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त बलवान (45) पुत्र स्व. रामआसरे ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। अभियुक्त अत्यधिक शराब पीने का आदी है और उसका परिवार से जमीन से जुड़ा विवाद चल रहा था। उसने अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेच दी थी। बीते 26 सितंबर को वह शराब के नशे में धुत होकर अपने छोटे भाई वीर सिंह के घर पहुंचा, जहां उसकी 70 वर्षीय वृद्ध मां श्रीमती देवी अकेली थीं। अभियुक्त ने मां से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। मां द्वारा मना करने पर वह आगबबूला हो गया और उसने अपनी मां के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जमीन पर कई बार पटका। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
26 सितंबर को डायल 112 के जरिए मलकपुर में महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के छोटे बेटे वीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बलवान व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। रविवार सुबह करीब 8:15 बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक मो. शकील खां की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त बलवान को चिरहूली पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन