फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mercury rises as mercury rises to four degrees

चार डिग्री पर आया तापमान, बढ़ी ठिठुरन

Sun, 12 Jan 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mercury rises as mercury rises to four degrees
कानपुर देहात। जिले के तापमान में एक बार फिर से गिरावट आई। शनिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। पांच किमी की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। गलन बढ़ने से लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा। पूरे दिन सात किमी की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। माह की दूसरा शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही कम रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। तापमान गिरने और ठंडी हवाओं के कारण लोग सर्दी से बेहाल रहे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 14 से 16 जनवरी के बीच हल्के बादल छाये रहेंगे। बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

पाले से फसल बचाने के लिए कृषि अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव के अनुसार तीन डिग्री से कम तापमान होने पर फसलों पर पाला गिरने की आशंका बनी रहती है। रबी फसलों को पाले से बचाने के लिए सिंचाई कर रात 12 के बजे बाद खेतों की मेड़ पर धुआं करना चाहिए। फसलों पर जमी पानी की बूंदें गिराने के लिए खेत के दोनों तरफ रस्सी पकड़कर फसल पर घुमानी चाहिए। थायो यूरिया 0.5 एमएल प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। स्प्रिंकलर सिंचाई करके भी फसलों को पाले से बचाया सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed