फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mercury drops nine degrees due to rain, but humidity persists.

Kanpur News: बारिश से नौ डिग्री गिरा पारा लेकिन उमस बरकरार

Wed, 01 Jul 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops nine degrees due to rain, but humidity persists.
कानपुर। प्री मानसूनी बारिश और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मंगलवार को अधिकतम तापमान नौ डिग्री नीचे आ गया। लू खत्म हो गई लेकिन उमस बनी हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह प्री मानसूनी बारिश के बाद अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री से उतरकर 31.3 डिग्री पर आ गया। यह 30 जून के सामान्य औसत अधिकतम तापमान से 5.6 डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से 1.4 डिग्री घटकर 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। इससे गर्म हवा तो नहीं चली लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने हीट वेव संबंधी इस सीजन की आखिरी बुलेटिन जारी कर दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही माहौल में नमी का प्रतिशत बढ़ गया। सुबह की नमी 23 प्रतिशत से बढ़कर 63 से 86 पर पहुंच गई। दोपहर को नमी का 37 प्रतिशत बढ़कर 40 से 77 प्रतिशत हो गई। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पांच दिन तक हल्के और मध्यम बादल छाए रहने, तेज हवाओं के साथ हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान है। नमी का प्रतिशत अधिक होने पर बारिश होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed