फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mercury 1 ° C, cold ragged

पारा 1 डिग्री सेल्सियस, ठंड प्रचंड

Mon, 21 Dec 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mercury 1 ° C, cold ragged

रविवार (20 दिसंबर) को पड़ी ठंड ने 44 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले दिसंबर में कभी इतनी ठंड नहीं पड़ी। न्यूनतम पारा लुढ़ककर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि देहरादून और जम्मू का न्यूनतम पारा तीन डिग्री रहा। ठंड का असर ऐसा रहा कि सुबह से निकली तेज धूप भी राहत नहीं दे सकी।

विज्ञापन


जैसे-जैसे शाम हो रही थी, गलन बढ़ती जा रही थी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि रिकार्ड तोड़ ठंड का मुख्य कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुवा हवाएं हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा वायुमंडल की ऊपरी सतह में धुंध और कोहरा अधिक होने से भी ठंड बढ़ी है। डॉ. दुबे ने बताया कि दो दिन तक न्यूनतम तापमान 1.0 से 4.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर के बाद हवाओं की दिशा दक्षिण पूर्वी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा हुआ तो वातावरण में नमी बढ़ेगी और रात का पारा चढ़ेगा। इससे रात व दिन के तापमान और सुबह व दोपहर की आर्द्रता (नमी) में भी उतार चढ़ाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed