{"_id":"5bf1a43cbdec22695873d479","slug":"merciless-act-of-broker-in-hallet-hospital-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हैलट में दलालों का जंगलराज' बोला- वहीं से दवाएं खरीदो वरना ऑपरेशन नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हैलट में दलालों का जंगलराज' बोला- वहीं से दवाएं खरीदो वरना ऑपरेशन नहीं होगा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर हैलट में सक्रिय एक मेडिकल स्टोर के दलाल ने रविवार को मरीज से पर्चा छीनकर जबरन महंगे दाम पर दवाएं दिला दीं। दलाल ने जूनियर डॉक्टर को भी बदनाम करने की कोशिश की। तीमारदार की शिकायत पर पुलिस ने दवाएं वापस कराईं। मेडिकल कालेज प्राचार्य ने मेडिकल स्टोर, निजी पैथालॉजी के दलालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
हमीरपुर निवासी पान कुमारी (55) सड़क हादसे में घायल होने की वजह से हैलट के वार्ड नंबर 8 के बेड नंबर - 17 में भर्ती हैं। रविवार को जूनियर डॉक्टरों ने रात में ऑपरेशन करने का हवाला देकर मरीज को दवाओं का पर्चा थमा दिया।
पान कुमारी के अनुसार कुछ देर बाद एक युवक आया। उसने खुद को मेडिकल स्टोर कर्मी बताकर पर्चा छीन लिया। एक व्यक्ति से बात कराते हुए कहा कि ये जूनियर डॉक्टर हैं। ये जिस मेडिकल स्टोर से दवाएं मंगाते हैं, उसी से आए हैं। वहीं से दवाएं खरीदो, वरना आपरेशन नहीं होगा।

हैलट में सक्रिय दलालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश..
दलाल के पर्चा लेकर जाने के बाद पान कुमारी का बेटा दर्शन सिंह वार्ड में पहुंचा तो मां ने एक मेडिकल स्टोर का नाम बताकर दवाएं लाने को कहा। बेटे ने बताया कि उस मेडिकल स्टोर में 3476 रुपये की दवाएं दी गईं।
वार्ड में लौटने पर जूनियर डॉक्टर से कहा तो उन्होंने किसी खास मेडिकल स्टोर से दवाएं लाने के लिए कहने से इनकार कर दिया। बकौल दर्शन सिंह मेडिकल स्टोर संचालक ने ही जूनियर डॉक्टर के रूप में मां से बात की थी। उसने हैलट पुलिस चौकी में शिकायत की। पुलिस के हस्तक्षेप पर उक्त मेडिकल स्टोर ने दवाएं वापस लीं। बाद में वही दवाएं दूसरे मेडिकल स्टोर में 2100 रुपये में मिलीं।
हैलट में सक्रिय दलालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डॉ. प्रेम सिंह को निर्देश दिए हैं। दलालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। सीओ से कहकर एलआईयू को भी सक्रिय कराएंगे।
डॉ. आरती लाल चंदानी, प्राचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कालेज