फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Meeting of Village Heads Held at Sarsaul Block, DDO Expresses Concern Over Stalled Development Work

कानपुर: सरसौल ब्लॉक में डीडीओ की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक, विकास कार्य ठप होने पर जताई नाराजगी

Tue, 01 Sep 2026 05:24 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 05:24 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल तहसील के सरसौल विकासखंड कार्यालय में जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ रोहित समेत सरसौल ब्लॉक के ग्राम प्रधान शामिल हुए।

विज्ञापन
Meeting of Village Heads Held at Sarsaul Block, DDO Expresses Concern Over Stalled Development Work
डीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानों ने गांवों में विकास कार्य ठप होने समेत कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। बैठक में प्रधानों ने हर घर जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। प्रधानों ने बताया कि प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के बाद पिछले ढाई महीने से आईडी की तकनीकी समस्या के कारण विकास कार्य प्रभावित हैं।

विज्ञापन

ग्राम सभाओं के पुराने भुगतानों पर रोक लगी होने से भी काम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। पंचायतों की नई कार्ययोजना भी अभी तक तैयार नहीं हो सकी है। प्रधानों ने तहसील स्तर पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अलग काउंटर स्थापित करने, आवेदन की रिसीविंग देने और लंबे समय से लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meeting of Village Heads Held at Sarsaul Block, DDO Expresses Concern Over Stalled Development Work
डीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक - फोटो : amar ujala

प्राथमिकता वाले कार्यों का एस्टीमेट जमा करने के निर्देश

प्रधानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकता वाले विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर तत्काल ब्लॉक कार्यालय में जमा कराया जाए, ताकि नए कार्य शुरू कराए जा सकें। उन्होंने पुराने कार्यों का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया और पंचायत सचिवों को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था को लेकर एसडीएम से वार्ता करने की बात कही गई। वहीं, हर घर जल योजना में आ रही खामियों के समाधान के लिए एक्सईएन से बातचीत करने का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed