{"_id":"5a1d79b64f1c1b59678beb83","slug":"meet-second-wife-of-comedian-rajpal-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिलिये कॉमेडियन राजपाल यादव के दामाद और दूसरी 'कनाडियन पत्नी' से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिये कॉमेडियन राजपाल यादव के दामाद और दूसरी 'कनाडियन पत्नी' से
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
राजपाल यादव की पत्नी, बेटी और दामाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन राजपाल यादव का नाम लेते ही शायद सभी के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। उनकी कमेडी में है ही इतनी सच्चाई। हाल ही में राजपाल यादव ने अपनी बेटी की शादी की है। अाप शायद ये नहीं जानते होंगे कि राजपाल यादव ने साल 2003 में दूसरी शादी कर ली थी। दरअसल, वो फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा गए हुए थे। यहां उनकी मुलाकात राधा से हुई। दोनों डेट करने लगे। आखिरकार 2003 में दोनों ने शादी कर ली। फिलहाल दोनों की एक बेटी भी है। बेटी का नाम हनी यादव है। 19 नंवबर के दिन राजपाल यादव की बेटी की शादी थी।
विज्ञापन
राजपाल की बेटी की शादी इटावा के संदीप यादव से हुई
राजपाल यादव और उनका दामाद
बता दें कि राजपाल की बेटी का नाम ज्योति है। ज्योति उनकी पहली पत्नी करुणा की बेटी हैं। ज्योति के जन्म के वक्त करुणा की मौत हो गई थी। राजपाल की बेटी की शादी इटावा के संदीप यादव से हुई है। संदीप इटावा के रहने वाले हैं, लेकिन आगरा के एक बैंक में नौकरी करते हैं। मां के निधन के बाद 15 सालों तक ज्योति गांव में ही अपने चाचा के पास रही। पिछले पांच सालों से वो राजपाल यादव और उनकी फैमिली के साथ मुंबई में रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपाल यादव का गांव शाहजहांपुर जिले में आता है
राजपाल व उनकी पत्नी
राजपाल यादव का गांव शाहजहांपुर जिले में आता है। इस गांव का नाम कुंडरा है। ज्योति और संदीप की शादी में राजपाल ने फिल्मी हस्तियों को इनवाइट नहीं किया। राजपाल यादव अपनी जड़ों से जुड़े आदमी हैं। इसलिए उन्होंने गांववालों के बीच ही अपनी बेटी की शादी की।
विलायती राधा को पहली नजर में पसंद आ गए थे राजपाल
राजपाल व उनकी पत्नी राधा
कनाडा में जन्मीं राधा को राजपाल पहली नजर में ही पसंद आ गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान राधा ने बताया था, "मैं जब पहली बार मुंबई पहुंची थी, तब राजपाल मुझे अपने घर लेकर गए थे। उन्होंने मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उसी होटल की तरह करवाया था, जैसा कनाडा के उस होटल का था, जहां हम पहली बार मिले थे।"
इटावा से है राजपाल यादव का दामाद
राजपाल की बेटी व दामाद
1.राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश यादव ने बताया कि शादी शाहजहांपुर जिले के कुंडरा गांव में हुई। इसी जगह पर राजपाल यादव ने राधा से दूसरी शादी की थी।
2.राजपाल के दामाद संदीप यादव इटावा के रहने वाले हैं और आगरा स्थित एक सहकारी बैंक में कैशियर की जॉब कर रहे हैं।
3.बता दें कि मां के निधन के बाद ज्योति की परवरिश करीब 15 साल तक कुंडरा में ही हुई। वे पिछले पांच साल से पापा के साथ मुंबई में रह रही हैं।
2.राजपाल के दामाद संदीप यादव इटावा के रहने वाले हैं और आगरा स्थित एक सहकारी बैंक में कैशियर की जॉब कर रहे हैं।
3.बता दें कि मां के निधन के बाद ज्योति की परवरिश करीब 15 साल तक कुंडरा में ही हुई। वे पिछले पांच साल से पापा के साथ मुंबई में रह रही हैं।