{"_id":"68bb5582e811fd1be70e261b","slug":"medical-store-employees-body-found-murder-alleged-kanpur-news-c-362-1-ka11011-130637-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेडिकल स्टोर कर्मचारी का शव मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेडिकल स्टोर कर्मचारी का शव मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह शिवली रोड पर मेडिकल स्टोर कर्मचारी का शव पड़ा मिला। गुरुवार रात यह मेडिकल स्टोर से निकला था। युवक का मोबाइल और पिट्ठू बैग गायब है। बड़े भाई ने हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की।
कल्याणपुर के सिद्धार्थनगर निवासी अंकित पांडेय (38) सिविल लाइंस में एक मेडिकल स्टोर में काम करते थे। बड़े भाई अतुल पांडेय ने बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार की रात नौ बजे दुकान से निकले लेकिन रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचे। उन्होंने फोन किया तो कोई अजनबी बोला। कहा कि फोन उसके पास है और नाम न बताकर तुरंत फोन काट दिया। आरोप है कि रात तीन बजे तक वह छोटे भाई को फोन करते रहे जिस पर उस अजनबी ने कई बार फोन स्विच ऑफ किया और चालू किया। रात भर वह लोग उसकी घर से दुकान तक तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह छह बजे छोटे भाई अंकित का शव पुरानी शिवली रोड बेकरी वाली गली जगतपुरी में पड़ा मिला। उसकी नाक से खून निकल रहा था।
कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय मिश्रा फोर्स संग मौके पर पहुंचे और जांच की। भाई ने उसी अजनबी पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। उनके अनुसार अभी सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर के बाद आग की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)