फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical Officer give collectively resignation in hardoi

यूपीः चिकित्सा अधिकारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र, डीएम पर उत्पीड़न का आरोप, मचा हड़कंप

Mon, 05 Nov 2018 11:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Medical Officer give collectively resignation in hardoi
बैठक करते चिकित्सा अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक सोमवार देर शाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में चिकित्सा अधिकारियों ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले सात दिन तक काला फीता बांधकर सभी चिकित्सक कार्य करेंगे। साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पद से सामूहिक त्याग पत्र दे दिया। इसकी जानकारी मिलते ही सीएमओ ने सभी से वार्ता की। सीएमओ का दावा है कि त्यागपत्र वापस लेने पर सभी प्रभारी तैयार हो गए हैं।  
विज्ञापन


प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. स्वामी दयाल और सचिव डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि जिलाधिकारी लगातार चिकित्सा प्रभारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य भी चिकित्साधिकारियों से कराए जा रहे हैं जो उनकी जिम्मेदारी में नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा अमर्यादित ढंग से वार्ता किए जाने का आरोप भी लगाया। बैठक के दौरान सामूहिक रूप से प्रभारी पद से त्याग पत्र सीएमओ डॉ. एसके रावत को सौंप दिया गया। उधर, जिलाधिकारी पुलकित खरे का कहना है कि कुछ चिकित्सा अधिकारी नियमानुसार कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की आड़ लेकर ऐसे लोग ही कार्य बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि सभी चिकित्सा अधिकारियों से वार्ता हो गई है। वह लोग अगले सात दिन तक काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। त्यागपत्र वापस लेने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed