फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   medical college student shivpal corrupt system

छात्रों का शिवपाल पर फूटा गुस्सा, जमकर की तोड़फोड़

Fri, 23 Sep 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
medical college student shivpal corrupt system
गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बवाल को रोकने पहुंची पुलिस - फोटो : कानपुर,अमर उजाला
कानपुर के गणेश शंकर मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों ने फीस बढ़ोतरी को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को जिम्मेदार ठहराया है। छात्रों ने यह भी कहा कि जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेडिकल शिक्षा का कार्यभार संभाल रहे थे तब कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


जबकि शिवपाल के आते ही निजी कॉलेज अपनी मनमानी करने पर अमादा हैं। जब चाहे और जितनी चाहे फीस बढ़ा देते हैं। शिवपाल के हाथों में मेडिकल कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था लचर हो चुकी है।
विज्ञापन


हकीकत सभी के सामने है। पहले नीट की काउंसलिंग में सरकारी कॉलेजों में दाखिले को लेकर गड़बड़ और अब निजी कॉलेजों की फीस बढ़ोतरी। बता दें यूपी सरकार में शिवपाल यादव मेडिकल शिक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का कहना है, ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है। दरअसल, जो छात्र सरकारी कॉलेजों में दाखिला नहीं ले पाते वे सभी बाद में प्राइवेट कॉलेजों की ओर रुख करते हैं। इसलिए भ्रष्ट तंत्र में बैठे इनके मुलाजिम पहले तो सरकारी कॉलेजों की सीटों को फुल दिखा देते हैं और फिर प्राइवेट कॉलेज के जरिए मोटी कमाई करते हैं। ऐसे में केवल छात्र ठगा हुआ महसूस करता है।
  
छात्रों का हंगामा यहीं नहीं थमा। उन्होंने कॉलेज के सीनियर डॉक्टरों से जमकर मारपीट की। छात्रों का गुस्सा सबसे पहले वहा रखे सामान, दरवाजों,खिड़कियों पर फूटा, इसके बाद जब तोड़फोड़ रोकने को सीनियर डॉक्टर आगे आए तो छात्रों ने उनको भी लपेटे में ले लिया। 


गौरतलब है कि एमबीबीएस में दाखिला लेने वालों को अब हर साल 11.30 लाख रुपए फीस देनी होगी। वहीं, डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए सालाना 3.25 लाख रुपए देने होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed