फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mayawatis birthday on pretext of campaigning

मायावती के जन्मदिन के बहाने चुनाव प्रचार, बसपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट

Mon, 16 Jan 2017 07:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
mayawatis birthday on pretext of campaigning
आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई से समर्थकों में नाराजगी
परमिशन के बिना मायावती का जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित कर भीड़ से वोट मांगने के मामले में बसपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कानपुर देहात रसूलाबाद से बसपा प्रत्याशी पूनम संखवार पर आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई से समर्थकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर बसपा प्रत्याशी पूनम संखवार के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार सिंह ने धारा 123 (3) व 188 के तहत बिना अनुमति के सभा एवं जुलूस आदि करने की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। रविवार को विसधन रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए जोरदार ढंग से तैयारी की गई थी। नायब तहसीलदार करीब दो बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचे और परमीशन निरस्त करने की जानकारी दी। इसके बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रत्याशी पूनम संखवार व जिलाध्यक्ष रामबाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। पूनम संखवार ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर उमड़ी भीड़ को देखकर सपा सरकार ने तहसील प्रशासन की सहायता से कार्यक्रम रुकवा दिया। बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए पहले ही परमीशन ली जा चुकी है लेकिन एन वक्त पर अनुमति निरस्त होने की बात कही गई। 
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी का आरोप है कि सपा प्रत्याशी एक दर्जन गाड़ियों व प्रोटोकॉल वाहनों के साथ क्षेत्र में घूमती हैं। उनके वाहनों को कोई चेक नहीं करता है।
बसपा के सिकंदरा प्रत्याशी पर भी दर्ज हो चुका मामला
सिकंदरा एसडीएम-सहायक निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टरों में संख्या एवं प्रेस का नाम नहीं छापने और अनुमति नहीं लेने के मामले में नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया था। इसके बाद मुकदमा भी पंजीकृत किया गया। रविवार को रसूलाबाद में दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed