फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mati depot gets 14 drivers, buses will not be parked

Kanpur News: माती डिपो को मिले 14 चालक, नहीं खड़ी होंगी बस

Thu, 18 Sep 2025 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mati depot gets 14 drivers, buses will not be parked
कानपुर देहात। चालकों की कमी से जूझ रहे माती डिपो को 14 नए चालक मिले हैं। इनके कार्यभार संभालते ही इन्हें चिंह्नित रूट की बसें थमाई जाएंगी। अब तक चालकों की कमी से बेड़े में शामिल बसें अब खड़े होने के बजाए अलग-अलग रूटों पर दौड़ेंगी।
विज्ञापन

माती डिपो में पहले से 26 बसें थीं, इनमें से नई तकनीकी की 10 बसें और मिली हैं। इन्हें मिलाकर अब डिपो के बेड़े में 36 बसें हाे गई हैं। इनके संचालन के लिए चालकों की कमी सामने आ रही थीं। इसके लिए लगातार विभाग पहल कर रहा था। विभागीय पहल पर ही कानपुर परिक्षेत्र से माती डिपो को 14 चालक मिले हैं। इनके ज्वाइन करने के बाद इन्हें नई बसों का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद नए व कुछ पुरानी बसें चलाने के लिए इन्हें सौंपी जाएगी। इससे जिन रूटों पर अभी तक बस संचालित नहीं हो पा रही थीं, वहां भी बसों का संचालन करने की तैयारी है। विभाग के मुताबिक अभी तक डिपो में आठ नियमित व 47 संविदा चालक तैनात थे। 14 चालकों के मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 69 हो गई है। मगर बसों की संख्या 36 होने पर डिपो को 80 चालक चाहिए। जिससे लंबी दूरी तय करने वाली बसों पर दो चालकों के साथ ही अन्य बसों में चालकों की कमी को पूरा किया जा सके। निगम के अधिकारियों का कहना है शेष रिक्त पदों के लिए जल्द ही मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
वर्जन-
मुख्यालय से डिपो को 14 नए चालक मिले हैं। अब चालकों की संख्या 69 हो गई है। इसके अलावा परिचालकों की भी भर्ती की जा रही है। जल्द ही और चालक व परिचालक मिलने वाले हैं। इससे इनकी कमी दूर होगी और बसों को सभी मार्गों पर संचालित किया जा सकेगा। - मो. अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed