फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mathura Jawahar Bagh case CBI team took 2 people to DNA test

मथुरा जवाहर बाग कांडः डीएनए टेस्ट के लिए 2 लोगों को अस्पताल ले गई सीबीआई टीम  

Tue, 16 Oct 2018 08:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 Oct 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Mathura Jawahar Bagh case CBI team took 2 people to DNA test
जवाहरबाग कांड की पुरानी तस्वीर
जून 2016 में मथुरा के जवाहर बाग में हुए कांड को लेकर फर्रुखाबाद पहुंची सीबीआई टीम ने मंगलवार को दो लोगों का लोहिया अस्पताल में डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया। जवाहर बाग कांड में राजेपुर निवासी मेवाराम राठौर और जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव हलू नगला निवासी रामपाल की मौत हुई थी।
विज्ञापन


घटना की जांच सीबीआई कर रही है। मंगलवार को सीबीआई इंस्पेक्टर विनीत कुमार, मेवाराम के बेटे सनूप और रामपाल के बेटे रामवीर के ब्लड का सैंपल लेने के लिए दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर टीम ने पैथोलॉजी प्रभारी डॉक्टर एसपी सिंह ने वार्ता की। इसके बाद दोनों युवकों का पैथोलॉजी में खून का सैंपल लिया।
विज्ञापन


इन युवकों के साथ राजेपुर के गांव बड़ागांव परतापुर निवासी रविकुमार पुत्र लंकुश, गांव खंडौली नहरैया निवासी कृष्णपाल भी आए थे। सीबीआई इंस्पेक्टर ने कुछ भी बताने से इनकार किया। हालांकि मेवाराम के बेटे सनूप ने बताया कि जवाहर बाग को खाली कराने के लिए पुलिस ने फायरिंग की थी। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना की सीबीआई जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जमीन कब्जाने को लेकर भड़की थी हिंसा, एसपी सिटी व एसओ हुये थे शहीद 

Mathura Jawahar Bagh case CBI team took 2 people to DNA test
जवाहरबाग कांड की पुरानी तस्वीर
यूपी के मथुरा में 2 जून, 2016 को जवाहर बाग पर रामवृक्ष का अवैध कब्जा हटाने के लिये पुलिस पहुंची थी। जवाहर बाग को खाली कराने के लिये जो टीम बनी थी, उसका नेतृत्व एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी कर रहे थे। साथ में एसओ फरह संतोष यादव व फोर्स भी मौजूद थी।

पुलिस जैसे ही दीवार तोड़कर अंदर घुसी, रामवृक्ष के गुर्गों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव शहीद हो गए। दबंगों ने जवाहर बाग में आग लगा दी। जमकर तोड़फोड़, मारपीट और बवाल किया। पूरे मथुरा जिले में अचानक से हालात अशांत हो गए थे। इसमें सरगना रामवृक्ष भी मारा गया था। लेकिन उसके भक्तों ने रामवृक्ष के जिंदा होने की बात कही थी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed