Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Number of polling booths reduced by 36; names can now be added to the electoral roll until December 16.

Kanpur News: 36 बूथ घटे, अब 16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम

Sun, 08 Nov 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Number of polling booths reduced by 36; names can now be added to the electoral roll until December 16.
कानपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 3770 से घटाकर 3734 कर दी गई है। पिछली बार से अब 36 मतदेय स्थल कम हो गए हैं। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन करते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरणों में संशोधन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर कर दी है।
विज्ञापन

निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप का प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। पहले दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। मतदाताओं के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन चारों दिनों में जिले के सभी 3734 मतदेय स्थलों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। यहां मतदाता आवेदन भरने, नाम जुड़वाने और विवरणों में संशोधन कराने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन



मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता सहित अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। आवेदन के साथ फोटो, जन्मतिथि और निवास प्रमाण से संबंधित स्वप्रमाणित दस्तावेज भी लगाने होंगे। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र का नाम सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित समय में आवेदन कर उसे जुड़वाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed