फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Match from today between UP and tamilNadu

यूपी-तमिलनाडु के बीच मैच आज से

Sun, 15 Nov 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Match from today between UP and tamilNadu
रणजी ट्रॉफी लीग राउंड के ग्रुप बी का छठवां मैच यूपी और तमिलनाडु के बीच रविवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। ग्रुप बी में तमिलनाडु 16 अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर है, जबकि तमिलनाडु से दो अंक पीछे यूपी 14 अंक के साथ छठवें स्थान पर है।
विज्ञापन


यूपी की टीम तमिलनाडु को शिकस्त देकर ऊपर पहुंचने की कोशिश करेगी तो तमिलनाडु की टीम यूपी को उसके होम ग्राउंड पर हराना चाहेगी। उधर, शनिवार को भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर अभ्यास किया। फास्ट और स्पिनर बॉलरों ने खासी मशक्कत की।
विज्ञापन


तमिलनाडु टीम के कप्तान अभिनव मुकुंद ने दावा किया कि ग्रीनपार्क की पिच पर सुबह नमी कम रहती है। ऐसे में स्पिनर ज्यादा मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव अप्रोच के साथ हम खेलेंगे। ग्रीनपार्क के हालात बैटिंग के लिए काफी मुफीद हैं। हमारे बल्लेबाज स्पिनरों को भी खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी टीम के कप्तान सुरेश रैना ने दावा किया कि उनकी टीम को होम ग्राउंड का सपोर्ट मिलेगा। टीम में कई खिलाड़ी युवा हैं, जो अच्छी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले महीने साउथ अफ्रीका के साथ वह इंडिया टीम में खेल चुके हैं।   यहां की पिच काफी ग्रीन है। जो सीमर्स के साथ-साथ स्पिन बॉलरों को भी सपोर्ट करती है। उन्होंने कहा कि यह मैच पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे और यूपी टीम को ऊपर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed