{"_id":"a8fc89e38a2d2c3780260a2adffcf980","slug":"master-dissolve-key-after-locked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर जी ताला लगवा चाबी धुलवाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर जी ताला लगवा चाबी धुलवाते हैं
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
गजनेर क्षेत्र स्थित विरसिंहपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में दलित ग्राम प्रधान से छुआछूत का व्यवहार करने के मामले में बुधवार को तहसीलदार ने 20 गांव वालों और बच्चों के बयान लिए।
एक बच्चे ने कहा कि हेडमास्टर जी स्कूल बंद होने के बाद हमसे ताला लगवाते हैं और चाबी धुलवाकर अपने हाथ में लेते हैं। मिड डे मील में सिर्फ चावल और नमक मिलता है।
बता दें कि सोमवार को ग्राम प्रधान पप्पी देवी और अन्य ने आरोप लगाया था कि वे मिड डे मील के बारे में जानकारी लेने प्राथमिक स्कूल गई थीं तो उनके जाने के बाद हेडमास्टर संतोष शर्मा ने कुर्सी धुलवाई थी और विवाद होने पर ग्राम प्रधान का हाथ मरोड़ दिया था।
विज्ञापन
मीडिया में मामला आने के बाद तहसीलदार राकेश कुमार जांच करने स्कूल पहुंचे तो बच्चों ने हेडमास्टर पर छुआछूत का भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। स्कूली बच्चों सजल, कुलदीप, लवकुश ने बताया कि मास्टर जी रोज चाबी धुलवाकर ही अपने हाथ में लेते थे। ग्राम प्रधान पप्पी देवी ने कहा कि हेडमास्टर ने उनके हाथ से चाबी छीनी थी, जिससे उनके हाथ में चोट आ गई।
तहसीलदार ने कहा कि रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे। उधर, बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. सच्चिदानंद यादव ने कहा कि तहसीलदार की रिपोर्ट पर हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर हेड मास्टर संतोष शर्मा ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। मिड डे मील का धन आवंटन ग्राम प्रधान अपनी मर्जी से कराना चाहती हैं। न करने पर झूठे आरोप लगा रही हैं। बच्चों और ग्रामीणों को बहकाकर गलत बयानी करा रही हैं।