{"_id":"61c18265b90adc250a472013","slug":"massive-fire-in-container-103-bikes-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: कंटेनर में लगी भीषण आग, 103 बाइक जलकर हुईं राख, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: कंटेनर में लगी भीषण आग, 103 बाइक जलकर हुईं राख, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
Tue, 21 Dec 2021 01:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:00 PM IST
सार
बिजली के तार छूने से स्पार्किंग हुई और कंटेनर में आग लग गयी। जिसे देख चालक और परिचालक दोनो ही गाड़ी से कूद गए और जान बचा ली। गाड़ी में 103 बाइक थीं जो कि जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई मोड़ के निकट सोमवार देर रात हरिद्वार से कोलकाता जा रहे कंटेनर में अचानक ऊपर से निकली बिजली का तार छूने से आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर में हीरो कंपनी की 103 बाइक जल कर राख हो गईं। चालक और परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मोड़ के निकट सोमवार देर रात यह हादसा हुआ। चालक चेतराम सिंह ने बताया कि बिजली का तार नीचे होने के कारण कन्टेनर की छत से छू गया। जिससे कंटेनर में आग लग गयी। वह भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है, जो हरिद्वार से कोलकाता के लिए 103 हीरो कंपनी की बाइक लेकर जा रहा था।
तभी बिजली के तार छूने से स्पार्किंग हुई और आग लग गयी। जिसे देख चालक और परिचालक दोनो ही गाड़ी से कूद गए और जान बचा ली। गाड़ी में 103 बाइक थीं जो कि जलकर राख हो गईं। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। चालक ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सदर कोतवाल आलोक दुबे ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।