फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mass marriage: In the investigation of 249 applications, shortcomings were found in 99.

सामूहिक विवाह : 249 आवेदन की जांच में 99 में मिलीं कमियां

Wed, 12 Feb 2025 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage: In the investigation of 249 applications, shortcomings were found in 99.
कानपुर। सामूहिक विवाह योजना के तहत बीते माह में आए 249 जोड़ों के आवेदनों की जांच हुई तो 99 में कमियां मिलीं। किसी का आय प्रमाण पत्र गड़बड़ मिला तो किसी के कागजों में गलतियां थीं। इस पर इन्हें सही कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, जोड़ों की संख्या कम होने पर डीएम ने विवाह की तारीख 12 से बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। दिसंबर से लेकर जनवरी तक जिले में 432 जोड़ों की शादी हो चुकी हैं। फरवरी में 250 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य जिलाधिकारी ने तय किया था। इसके लिए विभाग में करीब 249 आवेदन आए थे। इनका सत्यापन कराया गया तो 99 आवेदन पत्रों में अलग-अलग खामियां मिलीं हैं। इस पर इन्हें दस्तावेज सही कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

249 आवेदन पत्रों का सत्यापन कराया गया था। इसमें 99 में अलग-अलग खामियां मिली हैं, जिनको सही करने के निर्देश आवेदकों को दिए गए है। 20 फरवरी से पहले कागजों को सही कर जमा करने पर उन्हें भी समारोह में शामिल किया जाएगा। - वीरपाल सिंह, प्रभारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed