फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Masked miscreants attack college operator, fire gust to kill, police is probing CCTV

Kannauj Crime: कॉलेज संचालक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, जान से मारने क लिए झोंका फायर, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Fri, 14 Jul 2023 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Jul 2023 01:03 PM IST
सार

Kannauj News: कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित ने तीन नामदज समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Masked miscreants attack college operator, fire gust to kill, police is probing CCTV
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में एक डिग्री कॉलेज के संचालक को अज्ञात नकाबपोश लोगों ने जान से मारने का प्रयास किया। फायर मिस होने से संचालक बाल-बाल बच गए। नकाबपोश बदमाशों ने संचालक की जमकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पीड़ित ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तिर्वा कोतवली क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी अनुज यादव ने बताया कि कस्बे में ही एक डिग्री कॉलेज का संचालन करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह कॉलेज जाने के लिए घर से जा रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए नकाबपोश चार अज्ञात लोगों ने रोक लिया और नाम पूछते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक ने जान से मारने की नीयत से फायर करने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
इससे उसकी जान बच गई। मारपीट की घटना होते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। भीड़ आती देख आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से मामले की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपियों की तलाश जारी है।

तीन नामदज समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान तीन युवकों के चहरे से नकाब हट गया था, जिससे उनको पहचान लिया। पीड़ित ने तीन नामदज समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों का पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed