{"_id":"5e42e25a8ebc3ee60858ba69","slug":"married-woman-sold-for-50-thousand-rupees-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के बहाने विवाहिता को 50 हजार में बेचा, खरीदार करता था दुष्कर्म, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के बहाने विवाहिता को 50 हजार में बेचा, खरीदार करता था दुष्कर्म, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बचाया
Tue, 11 Feb 2020 11:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
महिला को बेचने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई की अरवल थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये में विवाहिता को बेचे जाने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन और आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि अरवल थाना प्रभारी जनार्दन सिंह को जानकारी मिली थी कि अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम परचौली निवासी मित्रपाल के मकान में एक विवाहिता रह रही है। महिला को बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो उसके कन्नौज जनपद के होने की बात पता चली।
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मित्रपाल ने पुलिस को बताया कि उसने 50 हजार रुपये में विवाहिता को नसीमा पत्नी शिराज निवासी मोहल्ला बजरिया थाना मऊ दरवाजा जनपद फर्रुखाबाद और उसके साथी रूपपुर मंगलपुर कोतवाली फतेहगढ़ निवासी मिट्ठूलाल से नौशाद और नौशाद की पत्नी शबनम की मौजूदगी में खरीदा था।
विज्ञापन
जब पुलिस ने पीड़ित विवाहिता से पूछताछ की तो उसने बताया कि मित्रपाल निवासी परचौली, सुलखान, श्रीकृष्ण, शबनम, मिट्ठूलाल ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर मित्रपाल के घर पर छोड़ दिया और तब से मित्रपाल उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
एसपी ने बताया कि मित्रपाल, मिट्ठूलाल और नसीमा को पुलिस ने सोमवार शाम सवा छह बजे गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला का पति उसे छोड़कर चला गया था। लखनऊ के चार बाग स्टेशन पर विवाहिता की मुलाकात शबनम और नसीमा से हुई थी।
इसके बाद कुछ दिन तक विवाहिता को फर्रुखाबाद में एक स्थान पर रखा गया। वहां से उसे 50 हजार रुपये में मित्रपाल को बेच दिया गया था।