{"_id":"616f23125c3d7673b0709bd3","slug":"married-s-dead-body-put-on-mughal-road-maiden-side-jammed-uproar-akbarpur-news-knp659195581","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलरोड पर विवाहिता का शव रख मायके पक्ष ने लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलरोड पर विवाहिता का शव रख मायके पक्ष ने लगाया जाम, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की एक महिला की गुजरात में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार का उसका गांव शव आया तो मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल की तो परिजनों ने मुगलरोड पर शव रख जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
राजपुर कस्बा के राम लखन ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में बेटी रिंकी की शादी सट्टी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी छक्कीलाल के बेटे मुकेश से की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद एक लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी को परेशान किया जाने लगा। मामले में ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
अभी कुछ ही माह पहले ससुरालीजनों ने गलती मानते हुए बेटी को साथ रखने की सहमति जताई। इस पर सितंबर में उसके पति मुकेश व ससुरालीजनों के साथ भेज दिया गया। वे बेटी को गुजरात ले गए। वहां 17 अक्तूबर को बेटी की हत्या कर दी। रविवार को शव गांव आया।
मृतका के पिता रामलखन ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने गुजरात की घटना होने का हवाला देकर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने शव थाने के सामने रखकर मुगलरोड पर जाम लगा दिया।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति मुकेश, सास आशा देवी, देवर देवेश व शिवम व ननद काजल पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ महेंद्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।