{"_id":"6a399abd0ae325e132029f51","slug":"marksheets-not-received-even-two-months-after-up-board-results-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1565014-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपीबोर्ड परिणाम के दो माह बाद भी नहीं आई मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपीबोर्ड परिणाम के दो माह बाद भी नहीं आई मार्कशीट
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने के दो माह बाद भी कई छात्रों को मार्कशीट (हार्ड कॉपी) नहीं मिल सकी है। काफी संख्या में छात्र-छात्राएं परेशान होकर स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं।
यूपी बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित कर दिए गए थे। छात्रों का कहना है कि परिणाम जारी हुए दो महीने का समय बीत चुका है, लेकिन स्कूलों में अभी तक मार्कशीट नहीं पहुंची है। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न कॉलेजों और संस्थानों में आवेदन करना है। कई संस्थान डिजिटल या ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट को मान्य नहीं कर रहे हैं। उनकी प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
वहीं अभिभावकों का कहना है कि बोर्ड को परिणाम जारी करने के साथ ही समयबद्ध तरीके से मार्कशीट वितरण की व्यवस्था करनी चाहिए थी, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कई स्कूलों का कहना है कि जैसे ही बोर्ड से मार्कशीट प्राप्त होगी, तत्काल छात्रों को वितरित कर दी जाएगी। डीआईओएस प्रवीण कुमार ने कहा कि अभी बोर्ड की ओर से कोई सूचना नहीं आई है। जल्द ही इसका पता लगाया जाएगा। हालांकि बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि हफ्ते भीतर मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी।