{"_id":"69cad7b4f9a877f3620e7494","slug":"march-quota-ends-gas-agency-warehouses-locked-kanpur-news-c-220-1-ka21001-140539-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मार्च का कोटा खत्म, गैस एजेंसियों के गोदामों पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मार्च का कोटा खत्म, गैस एजेंसियों के गोदामों पर ताला
Tue, 31 Mar 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में गैस सिलिंडर का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकांश एजेंसियों का मार्च महीने का कोटा समाप्त हो जाने से गोदामों के बाहर ताला लटक रहा है। सिलिंडर के लिए परेशान उपभोक्ता सुबह से गोदाम पहुंच कर लाइन में लग रहे हैं। दिन में लोड न आने पर मायूस होकर खाली हाथ वापस घर लौट रहे हैं। हालांकि पूर्ति विभाग जिले में सिलिंडर की कमी न होने का दावा कर रहा है।
सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए उपभोक्ता सब काम छोड़कर सुबह से ही गैस एजेंसी पहुंचकर सिलिंडर के लिए लाइन लगा रहे हैं। वहीं, एजेंसियों में लोड नहीं पहुंचने से ताला लटका हुआ है। सबसे बड़ी समस्या ये है कि एजेंसियों में उपभोक्ताओं को कोई जानकारी देने वाला भी नहीं है। सभी कड़ी धूप में खड़े होकर सिलिंडर लेकर आने वाली गाड़ी की राह तकते रहते हैं और अंत में परेशान होकर वापस लौट जाते हैं। यह क्रम एक दिन का नहीं बल्कि बीते तीन-चार दिन से चल रहा है।
पूर्ति विभाग की मानें तो जनपद में संचालित 34 गैस एजेंसियों में 12, 618 सिलिंडर का पहले से स्टॉक था। वहीं, एजेंसी संचालकों की मांग के अनुसार कंपनियों से 2, 522 सिलिंडरों की खेप भेजी गई और 4583 सिलिंडरों का वितरण किए जाने के बाद इस समय जिले में 10, 557 सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। इससे इतर अकबरपुर के मोहम्मदपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ता सिलिंडर के लिए सोमवार भोर में पांच बजे से पहुंचकर लाइन लगाकर खड़े हो गए लेकिन सिलिंडर न मिलने से खाली हाथ लौटना पड़ा। एजेंसी संचालक विमल कुमार तिवारी ने बताया कि सिलिंडर खत्म होने की वजह से वितरण नहीं हो सका है। जैसे ही कंपनी से सिलिंडर के लोड भेजे जाएंगे वितरण व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन
.........................
उपभोक्ताओं का दर्द-
चार दिन से लगा रहे चक्कर, नहीं मिला सिलिंडर
चार दिन से लगातार गोदाम व एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। जब तक नंबर आता है तब तक सिलिंडर खत्म हो जाता है। बीते दो दिनों से गोदाम पर ताला लटक रहा है। यहां कोई जानकारी देने वाला भी नहीं है जो बता सके कि सिलिंडर का लोड आएगा भी या नहीं। कड़ी धूप में परेशान होना पड़ रहा है। - सुमित कुमार, जैनपुर।
..............................
रात दो बजे से लगाया नंबर, नहीं आया लोड
घर पर गैस खत्म हो जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से आ रहे हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। रात दो बजे से आकर नंबर लगाया हुआ था। दोपहर हो गई है अभी तक सिलिंडर का लोड नहीं आया है। लगता है कि आज भी खाली हाथ वापस जाना पड़ेगा। - मोहम्मद आशिफ, बाढ़ापुर।
....................
घर में बेटी की शादी, नहीं है सिलिंडर
घर में बेटी की शादी होने की वजह से घर में मेहमान आए हुए हैं। सब कुछ छोड़कर सिलिंडर के लिए गोदाम आकर लाइन लगानी पड़ रही है। समझ ही नहीं आ रहा कि क्या करें। प्रशासन दावे जरूर करता है लेकिन गोदाम पर कोई झांकने भी नहीं आता कि उपभोक्ता क्या परेशानी झेल रहे हैं। - श्याम कुमारी, पतारी।
..........................
जितने का सिलिंडर नहीं उससे ज्यादा किराया खर्च
बीते पांच दिनों से घर के काम काज छोड़कर सिलिंडर के लिए आना पड़ रहा है। ऑटो वाला एजेंसी तक पहुंचाने व वापस लेकर जाने के 200 रुपये लेता है। पांच दिन में एक हजार रुपये खर्च हो गए हैं। इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका है। जितने का सिलिंडर नहीं है उतना तो किराया खर्च हो गया है। - प्रतिमा, अकबरपुर।
.......................
वर्जन..............
गैस कंपनियां नियमों के अनुसार ही सिलिंडर की आपूर्ति कर रही हैं। एजेंसी संचालकों के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में करीब 10 हजार सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी उपभोक्ता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अगर किसी प्रकार सी समस्या है, तो उसके समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। साथ ही कालाबाजारी व जमाखोरी पर नजर रखने के लिए पूर्ति निरीक्षक लगातार नजर बनाए हुए हैं। - अभिषेक कुरील, जिला पूर्ति अधिकारी