फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mandi secretary accused of taking bribe of 6000 rupees viral video investigates by SDM

मंडी सचिव के वायरल वीडियो की जांच एसडीएम को, छह हजार रुपये की रकम रिश्वत में लेने का आरोप

Sun, 14 Jul 2019 10:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mandi secretary accused of taking bribe of 6000 rupees viral video investigates by SDM
मंडी सचिव के छह हजार रुपये रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल - फोटो : Demo pic
फतेहपुर में मंडी सचिव के छह हजार रुपये लेने का एक वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने जांच बैठा दी है। आरोप है रकम रिश्वत के तौर पर ली जा रही है। जांच सदर एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा को दी गई है। वह हफ्तेभर में जांच रिपोर्ट देंगे। रिश्वत का आरोप सही निकला तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मंडी समिति के सचिव अनिल यादव का शनिवार को दो मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें एक व्यापारी मंडी सचिव के आवास पर शाम को पहुंचता है। वहां छह हजार रुपये देने तक का वीडियो है। वीडियो में मंडी सचिव ने कितना है, यह पूछा। इस पर शख्स ने जवाब दिया कि छह हजार हैं।
विज्ञापन


 

इस पर मंडी सचिव ने कहा कि इतने में हो जाएगा, लेकिन बाद में वो ले लेगा। इस पर शख्स कहता है कि साहब हम लोग तो आपस के हैं, कुछ कम लिया करो। बड़े-बड़े लोग बहुत हैं, उनसे ले लो। बता दें कि सब्जी मंडी में आढ़ती की दुकान खोलने के लिए मंडी सचिव की ओर से लाइसेंस जारी किया जाता है।

शनिवार की शाम का यह वीडियो लाइसेंस जारी करने के नाम पर रिश्वत लेने से जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस पर डीएम संजीव सिंह ने जांच शुरू करा दी है। मंडी सचिव अनिल यादव का कहना है कि व्यापारी बिना लाइसेंस के आढ़त चला रहा था। इसमें 45 सौ रुपये जुर्माना और 15 सौ रुपये विकास शुल्क लगाया गया। इसकी रसीद उन्हें दी गई है।

वह मेरे आवास पर आए थे और छह हजार रुपये देकर गए हैं। इसमें जितना रुपया है। वह जुर्माना है और सरकारी खाता में जमा होगा। डीएम संजीव सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। एसडीएम सदर को इसकी जांच सौंपी है। वह एक हफ्ते में जांच कर रिपोर्ट दे देंगे। यदि रिश्वत की शिकायत सही निकलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed