{"_id":"69766b23af05f9f72407ac02","slug":"mandhana-and-kalyanpur-won-the-matches-in-spl-2-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-137483-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एसपीएल-2 में मंधना और कल्याणपुर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एसपीएल-2 में मंधना और कल्याणपुर ने जीते मैच
Mon, 26 Jan 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मैथा तहसील के पास अटवा मैदान में रविवार को जय श्री शोभन सरकार क्रिकेट टूर्नामेंट एसपीएल-2 का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैथा तहसील के एसडीएम राजकुमार पांडेय और रामजी मिश्रा, ईशू सिंह चंदेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बैरी सवाई और कल्याणपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैरी सवाई की टीम 12 ओवर में 63 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए कल्याणपुर टीम ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
वहीं, दूसरा मुकाबला मंधना और यशोदा नगर के बीच खेला गया। मंधना टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 155 रन बनाए। जवाब में यशोदा नगर की टीम 11 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह मंधना टीम ने 89 रनों से जीत दर्ज कर ली। शानदार प्रदर्शन पर मंधना टीम के अनमोल यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यहां अमन अग्निहोत्री, रामजी शुक्ला, अभिलाष दुबे, अंकित मिश्रा, शिवम वर्मा, सुमित शर्मा, पंकज, पुतन, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।