फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mandakinis furious form in Chitrakoot Biggest flood of year UP MP connectivity severed boats plying on roads

चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप: साल की सबसे बड़ी बाढ़, यूपी-एमपी का संपर्क कटा, सड़कों पर चल रही हैं नावें

Sat, 29 Aug 2026 10:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 29 Aug 2026 10:44 AM IST
सार

Chitrakoot News: जिले में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार सुबह मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है। नदी का पानी बेडी पुलिया से रामघाट के मुख्य मार्ग और बस्तियों में घुस गया है, जिससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। 

विज्ञापन
Mandakinis furious form in Chitrakoot Biggest flood of year UP MP connectivity severed boats plying on roads
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार सुबह मंदाकिनी नदी रौद्र रूप में आ गई है। तेजी से जलस्तर बढ़ने से इस साल की सबसे बड़ी बाढ़ आ गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बेडी पुलिया से रामघाट के मुख्य मार्ग पर नावें चलने लगी हैं। अब बस्तियों में पानी घुसने लगा है।

विज्ञापन

मंदाकिनी उफान पर है और यूपी-एमपी का कनेक्शन पूरी तरह टूट गया है। चित्रकूट की सड़कों पर पानी भर गया है और रास्तों पर नावें चल रही हैं। रामघाट सहित ज्यादातर धार्मिक स्थलों और वहां जाने वाले रास्तों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। उत्तर प्रदेश की ओर रामघाट की पूरी दुकानें जलमग्न हो गई हैं।

विज्ञापन





जलस्तर और बढ़ने की आशंका
रामघाट किनारे बनी एक मंजिला इमारतें पूरी तरह डूब चुकी हैं। रास्तों की कई दुकानों में तेजी से पानी भर रहा है। अभी भी तेज बारिश जारी है और जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। लोग अपना सामान लेकर ऊंचाई वाले स्थानों पर जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। सुरक्षा की दृष्टि से रामघाट की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। लाउडस्पीकर से प्रशासन एलाउंस करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed