चित्रकूट: मंदाकिनी उफनाई तो थम गया आवागमन, चार गांवों में बाढ़ का पानी; एंबुलेंस फंसी
Chitrakoot News: लगातार हो रही बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर विकराल हो गया है। नदी का पानी बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है और कई स्थानों पर स्थिति नाजुक बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाठा क्षेत्र के बरहुनीतीर, सपहा, कैलहा और रुखमा खुर्द गांवों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। बाढ़ का पानी रास्तों पर भर जाने से ग्रामीणों की आवाजाही ठप है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाढ़ के पानी में एक एंबुलेंस करीब एक घंटे से फंसी हुई है। एंबुलेंस को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों को भी प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
लगातार बारिश से बढ़ रहा खतरा
रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मंदाकिनी का अब तक सुबह से करीब चार मीटर जलस्तर बढ़ चुका है। नदी किनारे के निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
गांवों का संपर्क टूटा
बाढ़ के पानी ने पाठा क्षेत्र के कई संपर्क मार्गों को अपनी चपेट में ले लिया है। बरहुनीतीर, सपहा, कैलहा और रुखमा खुर्द की ओर जाने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीण जरूरी काम के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
प्रशासनिक अमला जलस्तर और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। लगातार बारिश जारी रहने के कारण आने वाले घंटों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने की अपील की जा रही है।