फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man should avoid to be haters from these nine people

मनुष्य को इन 9 लोगों से बैर रखना पड़ सकता है भारी, रामकथा में दी गईं कई और सीख

Wed, 09 Jan 2019 08:18 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Jan 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Man should avoid to be haters from these nine people
डेमो
मनुष्य को 9 लोगों से बैर नहीं लेना चाहिए। इन लोगों से झगड़ा करने पर नुकसान के साथ कभी-कभी जान भी गंवानी पड़ सकती है। यह बात महोबा चकलवंशी कस्बे में चल रही रामकथा के 5वें दिन कथा व्यास पं. कुंजबिहारी त्रिपाठी ने कही। उन्होेंने बताया कि मनुष्य को सरकार में बैठे उच्चाधिकारी से, शस्त्र धारण किए हुए व्यक्ति से, धनवान से, डॉक्टर से, रसोइया से, सठ(कढ़ोर व्यक्ति) से, आवारा मवेशी, स्त्री से, अपने खास मित्र और निजी नौकर से बैर नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन


नौकर और आपका मित्र आपकी कमजोरी को जानता है। प्रवचन देते हुए कहा कि रावण अपने मामा मारीच से सीता हरण में मायावी हिरण बनने के लिए दबाव बना रहा था। रावण ताकतवर शस्त्र धारण किए हुए और अहंकारी राजा भी था। मारीच ने मन में विचार किया कि प्रभु राम से बैर लेता हूं तब भी मौत और रावण की बात नहीं मानता तो दशानन मार देगा। इससे अच्छा है भगवान राम के हाथों मरने से स्वर्ग मिलेगा। रावण की बात मान कर मारीच सोने का हिरण बनकर राम के हाथों स्वर्ग सिधार गया उसे सद्गति मिल गई। इस मौके पर कथा आयोजक बद्रीनाथ मिश्रा, उनके पिता चंद्रनाथ मिश्रा व नीरज मिश्रा सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed