फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man shot dead in chitrakoot

चित्रकूट: बस इतनी सी बात पर सरेआम युवक को बीच सड़क दौड़ाकर गोली से उड़ाया

Sat, 09 Mar 2019 09:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
man shot dead in chitrakoot
डेमो
चित्रकूट के मऊ में बरियारी कला व लालता रोड के बीच बोलेरो सवार लोगों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग को वारदात की वजह मानते हुए पुलिस ने युवती के परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास की है।
विज्ञापन


ऑटो चलाकर जीवन यापन करने वाला गांव बरिया निवासी भागीरथी मिश्रा (22) पुत्र उदित नारायण मिश्रा अपने ऑटो से लालता रोड की ओर जा रहा था। मऊ थाना क्षेत्र में बरियारी कला व लालता रोड के बीच पीछे से आई बोलेरो में सवार युवकों ने उसे रोक लिया। खतरे के अंदेशे पर भागीरथी ऑटो छोड़कर पैदल खेतों की ओर भागा।
विज्ञापन

अन्य बिरादरी की युवती से था प्रेम प्रसंग

पीछे दौड़े एक हमलावर ने करीब पहुंचकर उसके पेट में गोली मार दी। जब तक आसपास के लोग जुटते बोलेरो सवार भाग गए। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां मृत घोषित कर दिया गया। दिनदहाड़े सरेराह हत्या की जानकारी पर एसपी मनोज कुमार झा भी कुछ देर में मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानबीन बाद एसपी ने बताया कि युवक का अपने ही गांव की अन्य बिरादरी की एक युवती से प्रेम प्रसंग था।

युवती पक्ष के लोगों के विरोध के चलते दो दिन पहले विवाद हुआ था। थाने में दोनों पक्षों के बीच की वार्ता में तय हुआ था कि अब कभी युवक-युवती आपस में नहीं मिलेंगे। पता चला है कि गत दिवस दोनों फिर मिले। इसकी जानकारी पर युवती के परिजनों की ओर से युवक की हत्या का कदम उठाया गया है। मृतक की मां ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed