फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man set himself on fire in hardoi

खूब छलकाए जाम...फिर खुद पर डाला केरोसिन, मौत का मंजर जिसने देखा कांप उठा

Fri, 08 Feb 2019 08:38 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Feb 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
man set himself on fire in hardoi
मृतक की फाइल फोटो
एक युवक ने शराब के नशे में खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगने पर युवक छटपटा कर घर से बाहर भागा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई।  
विज्ञापन


यूपी के हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव लोधौंरा निवासी अभिमन्यु बाजपेई थाने में होमगार्ड हैं। उनका पुत्र राम प्रकाश उर्फ गुड्डू (25) लखनऊ में बस चलाता था। समय मिलने पर अक्सर वह गांव आ जाता था। गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वह लखनऊ से गांव स्थित घर आया था।
विज्ञापन

एक व्यक्ति के घर जाकर शराब पी

परिजनों की मानें तो गांव में उसने एक व्यक्ति के घर जाकर शराब पी। इसके बाद घर आया। नशे में ही उसने घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर डाल लिया और खुद को आग लगा ली। आग लगने पर गुड्डू घर के बाहर भागा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई। इस दौरान गुड्डू गंभीर रूप से झुलस गया।

लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय युवक की मां आशा मायके गई थीं, पिता भी घर में नहीं थे। पिता अभिमन्यु ने बताया कि इससे पहले भी एक बार गुड्डू शराब के नशे में फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। वह अविवाहित था। दूसरी ओर अतरौली के प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed