फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man reaches hospital with a Cobra in hand after getting bitten by snake

अजब-गजब: घर में घुसे कोबरा ने युवक को डसा, जीवित सांप को डब्बे में लेकर अस्पताल पहुंच गया घायल

Thu, 28 Oct 2021 09:18 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 28 Oct 2021 09:18 AM IST
सार

पकड़ने के दौरान सांप ने युवक को डस लिया, लेकिन इसके बावजूद भी उसने सांप को एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया और अपने साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। जिला अस्पताल में युवक के साथ कोबरा सांप को देखकर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Man reaches hospital with a Cobra in hand after getting bitten by snake
डब्बे में सांप लेकर पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक काले कोबरा सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गया। दरअसल एक युवक को जब उसके घर मे काला कोबरा सांप दिखाई दिया तो उसने सांप को पकड़ने का प्रयास किया। युवक के सांप को पकड़ने पर सांप ने युवक को काट लिया, जिसके बाद उत्साही युवक ने सांप को एक डिब्बे में बंद कर लिया और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन


मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम कोबरा सांप को अपने साथ ले गयी। वन कर्मियों के मुताबिक सांप काफी पुराना और जहरीला कोबरा है, जिसे उसके प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामला हरदोई जिले के थाना टडियावा के मुगलीपुर गांव का है। इसी गांव के रहने वाले मुकेश की मां घर में खाना बना रही थी। मुकेश की मां नल पर पानी लेने गई थी। इसी बीच वह जब कमरे में पहुंचा तो अचानक उसकी नजर जहरीले कोबरा सांप पर पड़ी। सांप कहीं उसकी मां को काट ना ले इसलिए उसने सांप को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कोबरा सांप ने उसे डस लिया लेकिन इसके बावजूद भी उसने सांप को एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया और अपने साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। जिला अस्पताल में युवक के साथ कोबरा सांप को देखकर हड़कंप मच गया। युवक के पूरी घटना बताने के बाद चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया और मामले की सूचना वन कर्मियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जहरीले कोबरा सांप को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed