फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man raped girl in a Wedding in farrukhabad

शादी में आए रिश्तेदार ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने रो-रोकर सुनाई परिजनों को आपबीती

Fri, 04 May 2018 04:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 May 2018 04:35 PM IST
सार

एसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
man raped girl in a Wedding in farrukhabad
डेमो पिक

विस्तार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार ने छात्रा को पकड़ दुष्कर्म कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन

 

man raped girl in a Wedding in farrukhabad
डेमो पिक
शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के परिवार में 28 अप्रैल को शादी समारोह था। इस शादी में शामिल होने के लिए नाते- रिश्तेदार भी आए हुए थे। समारोह में युवक की 14 वर्षीय भतीजी भी शामिल होने के लिए गई थी। इस दौरान जिला फिरोजाबाद के गांव नौशेरा निवासी रिश्तेदार धर्मवीर ने किशोरी को बहला कर अपने साथ ले गया। रिश्तेदार ने किशोरी को एक कमरे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

man raped girl in a Wedding in farrukhabad
डेमो पिक
किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। सूचना पर दूसरे दिन परिवार के लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने समझाबुझा कर मामले को टकरा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ने बताया कि भतीजी उसके पास रहती है। वह शहर के एक इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed