{"_id":"5d0d186f8ebc3e079f1b384f","slug":"man-left-bike-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-इलाहाबाद रूट पर ट्रेन को देख युवक ने ट्रैक पर छोड़ी बाइक, इमरजेंसी ब्रेक लगा तो मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-इलाहाबाद रूट पर ट्रेन को देख युवक ने ट्रैक पर छोड़ी बाइक, इमरजेंसी ब्रेक लगा तो मच गया हड़कंप
Fri, 21 Jun 2019 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद से कानपुर आ रही सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस शुक्रवार को करबिगवां रेलवे स्टेशन के पास बाइक से टकरा गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कानपुर-इलाहाबाद रेलमार्ग भी आधे घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन
डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के काम में रेलवे पुल का काम कछुआ गति से चल रहा है। शुक्रवार शाम छह बजे एक युवक बाइक ट्रैक से पार करा रहा था। ट्रेन आती देख वह बाइक छोड़कर भाग निकला और ट्रेन तेज गति से बाइक से टकरा गई। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने से यात्री कोच के बाहर आ गए।
विज्ञापन
अप-डाउन दोनों लाइनों को आधे घंटे तक बंद करना पड़ा। दूसरे ट्रैक पर पड़ी बाइक हटाई गई। इसके बाद रेल कर्मियों ने शाम साढ़े छह बजे ट्रैक चालू किया। स्टेशन मास्टर ने रेलवे पुलिस को सूचना दी है। ट्रेन से बाइक टकराने की साल में यह चौथी घटना है।
विज्ञापन